लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने रोड शो के साथ मंडी लोकसभा सीट के लिए प्रचार अभियान किया शुरू

रनौत ने मंडी में संवाददाताओं से कहा, “विकास हमारा मुख्य मुद्दा है। मैं भाजपा नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन द्वारा दिखाई गई दिशा में काम करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।”

लोकसभा चुनाव न लड़ने पर बोली प्रतिभा सिंह, कहा- कांग्रेस मैदान में उतारेगी मजबूत प्रत्याशी

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने पर अब तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर चर्चा हुई है।

Mandi से चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया बयान

चंडीगढ़ में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू होने से पहले प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की बात फिर दोहराई और इस संबंध में आगामी निर्णय हाईकमान पर छोड़ा।

हिमाचल कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, संजय अवस्थी, चंद्रशेखर वर्किंग प्रेसिडेंट बने

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संजय अवस्थी और चंद्रशेखर हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे। संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Lok Sabha Election: BJP ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से उतारा चुनावी मैदान में

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

शिमला: आधा किलो अफीम सहित तस्कर हुआ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी चियोग फागू क्षेत्र में अफीम बेच रहा था, इसी बीच मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

Shimla: 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

हिमाचल में एक बार फिर से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। 6 विधायकों के निष्कासन के बाद अब तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को तीनों निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, के एल ठाकुए, होशियार सिंह दिल्ली से सीधे विधानसभा पहुंचे जहां पर उन्होंने विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा।

हिमाचल के 6 बागी विधायक अयोग्यता के खिलाफ दायर याचिका वापस लेने पर कर रहे हैं विचार

गौरतलब हो कि उच्चतम न्यायालय ने 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के उन विधायकों को अयोग्य ठहराने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिन्होंने राज्य में हाल के राज्यसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

HRTC ने हमीरपुर-अयोध्या धाम बस के रूट और समय में किया बदलाव, यात्रियों के साथ-साथ निगम को भी हो रहा है फायदा

परिवहन निगम के इस फैसले के बाद अब यह बस दिल्ली से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, वृंदावन, मथुरा, आगरा, लखनऊ, वाराबांगी, फैजाबाद होते हुए अयोध्या धाम पहुंच रही है जिससे यात्रियों में भी खुशी का माहौल है क्यूंकि इस बस से यात्रा करने वाले यात्री वृंदावन और मथुरा जैसे शहरों का भी भ्रमण कर सकेंगे।

लोकसभा चुनाव: भारी पुलिस बल तैनात, हर गाड़ियों की हो रही है चैकिंग

हिमाचल पुलिस ने कांगड़ा जिले की सीमाओं को सील कर दिया है। जिला पुलिस ने देहरा क्षेत्र के तहत पंजाब की सीमा से सटे इलाकों पर चार बड़े नाके लगाकर यहां से गुजरने वाली हर गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है बता दें कि यह कार्यवाही चुनावों के चलते मादक द्रव्य व अन्य गैर कानूनी चीजें ले जाने से रोकने के लिए की जा रही है।