शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, CM सुक्खू ने बांटे Laptop

शिमला के रिज मैदान में ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ का राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप का आवंटन किया।

पर्यावरण की रक्षा करके ही विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है-राज्यपाल शुक्ल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को कहा कि पर्यावरण संरक्षण को विकास का पूर्ववर्ती होना चाहिए क्योंकि विकास लक्ष्यों को केवल तभी हासिल किया जा सकता है जब पर्यावरण की सुरक्षा की जाए।

राज्य में 276 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि राज्य में ‘संदिग्ध सत्यनिष्ठा’ सूची में शामिल 276 सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित हैं और उनके खिलाफ विभिन्न अदालतों के साथ-साथ सतर्कता, पुलिस और सीबीआई द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

सुक्खू ने विधानसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, विभागों से बार-बार ‘संदिग्ध निष्ठा’ वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा गया था और उन्हें ऐसे कर्मचारियों की तैनाती संवेदनशील पदों पर नहीं करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही ऐसे पदों पर पहले से नियुक्त लोगों को हटाने को भी कहा गया था।

सुक्खू कांग्रेस विधायक यादविंदर गोमा के सवाल का जवाब दे रहे थे।

‘संदिग्ध सत्यनिष्ठा’ वाले अधिकारी वे हैं जिनके विरुद्ध अदालतों में या विभागीय स्तर पर आपराधिक या विभागीय कार्यवाही लंबित है, या जिन्हें मुकदमे के दौरान उनकी सत्यनिष्ठा के बारे में ‘उचित’ संदेह के साथ तकनीकी आधार पर बरी कर दिया गया है।

Himachal Pradesh: हमीरपुर में LPG विस्फोट से ट्रक जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

हमीरपुर के जंगल बेरी इलाके में सोमवार को ‘द्रवित पेट्रोलियम गैस’ (एलपीजी) सिलेंडर से भरे एक ट्रक में विस्फोट होने के बाद पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिलासपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर रहेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत अनुराग ठाकुर दौरे की शुरुआत बिलासपुर से करेंगे। केंद्रीय मंत्री भगेड़ में आयोजित जनसभा में शामिल होकर संबोधित करेंगे।

Shimla: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में दान की अपनी व्यक्तिगत सेविंग

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह ने आपदा राहत कोष में अपनी व्यक्तिगत सेविंग दान की। उन्होंने कहा कि, ‘जब से यह आपदा आई है तब से कई बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दे रहे हैं।

Mandi: बारिश के बाद भारी लैंडस्लाइड, सड़क मार्ग हुआ बाधित

मंडी में लगातार हुई बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। यहां बीती रात झलोगी में टनल नंबर 11 में भारी लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसके बाद पंडोह-कुल्लू सड़क खंड पूरी तरह से बाधित है।

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, चंडीगढ़-हरियाणा से टूटा संपर्क

पिंजौर-बद्दी हाइवे पर नदी नालों पर बने पुलों के टूटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले दो दिनों से बद्दी सहित आसपास के इलाकों में लगातार तेज हो रही बारिश के कारण बालद नदी उफान पर है जिसके कारण नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से चंडीगढ़ और हरियाणा का हिमाचल प्रदेश से संपर्क टूट गया है।

हिमाचल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला फोरलेन बंद

हिमाचल के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला फोरलेन को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से हाईवे पर वाहनों को खाली करवाना पड़ा।

हिमाचल में अगले 96 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भीषण तबाही मचा चुका मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 96 घंटे के लिए पहाड़ों पर तेज बारिश की चेतावनी दी है।