Hisar: हरियाणा के बिजली मंत्री ने लगाया जनता दरबार, सुनी जन समस्याएं

हिसार में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने आज यानि शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। बिजली मंत्री ने इस दौरान लोगों की जन-समस्याएं सुनी और तुरंत समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए।

Hisar: दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

करनाल के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब हिसार पहुंच गई है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई है।

हिसार: महिला डॉक्टर को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा, खाते से उड़ाए 1 लाख

हरियाणा के हिसार से एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा पड़ गया है। बता दें कि महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था खाना नहीं पहुंचने पर अपने रुपए वापिस लेने के लिए अपना अकाउंट नंबर दिया था जिसके बाद… Continue reading हिसार: महिला डॉक्टर को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा, खाते से उड़ाए 1 लाख

हरियाणा पंचायत चुनाव का तीसरा चरण : 4 जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए मतदान जारी, 27 को आएगा परिणाम

हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण में चार जिलों फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में ब्लॉक समिति की 559 और जिला परिषद के 78 वार्डों की सीटों के लिए मतदान जारी है। इन चार जिलों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं, निष्पक्ष तथा… Continue reading हरियाणा पंचायत चुनाव का तीसरा चरण : 4 जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए मतदान जारी, 27 को आएगा परिणाम

हिसार में डेंगू का प्रकोप, अब तक 1463 मामले आए सामने, 5 की मौत

हरियाणा के हिसार में डेंगू का प्रकोप और उग्र हो रहा है। यहां अब तक इसके 1463 मामले सामने आ चुके हैं और पांच लोगों की इससे मौत हो चुकी है। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सर्दी शुरू होते डेंगू का प्रकोप थम जाएगा लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। रविवार… Continue reading हिसार में डेंगू का प्रकोप, अब तक 1463 मामले आए सामने, 5 की मौत

हरियाणा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

पश्चिमोत्तर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को छू गया और बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार, क्षेत्र में अगले तीन दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहने और दो मई से कुछ राहत के आसार हैं। हरियाणा में लू का प्रकोप… Continue reading हरियाणा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

हिसार की राजगुरू मार्केट में कई दुकानों में लगी भीषण आग, 7 श्रमिकों ने कूदकर बचाई जान, एक जिंदा जला

हरियाणा के हिसार की प्रसिद्ध राजगुरू मार्केट में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई। आग यहां के फेमस राम चाट भंडार से शुरू हुई और बाद में 6 और दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से चाट भंडार के ऊपर की मंजिल में सो रहे एक कर्मचारी की जलने से मौत हो गई, जबकि… Continue reading हिसार की राजगुरू मार्केट में कई दुकानों में लगी भीषण आग, 7 श्रमिकों ने कूदकर बचाई जान, एक जिंदा जला

अगले पांच दिनों के दौरान लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना, जल्द बढ़ेगी तपिश : IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। हरियाणा के हिसार एएमएफयू स्टेशन में पूरे भारत में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश होने की संभावना एक… Continue reading अगले पांच दिनों के दौरान लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना, जल्द बढ़ेगी तपिश : IMD