हमें भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित देश बनाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

केवड़िया (गुजरात), 31 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस सदी के अगले 25 साल भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और ‘हमें इसे एक समृद्ध और विकसित देश बनाना है’ तथा सरदार वल्लभभाई पटेल से प्रेरणा लेते हुए इस लक्ष्य को हासिल करना है। मोदी ने भारत के पहले गृह मंत्री… Continue reading हमें भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित देश बनाना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर कई देशों के लीडर्स ने दी भारत को बधाई…

भारत 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। बता दें इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार लाल किले से संबोधित किया। बता दें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई वर्ल्ड लीडर्स ने शुभकामनाएं दी हैं। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शामिल हैं।

बताए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर को साझा की। वहीं भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्सेरिंग ने लिखा, “मैं आज भारत के अपने दोस्तों के साथ उनके राष्ट्र की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मना रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए सपनों को साकार कर रहा है और देश के भीतर और बाहर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

‘भारत को दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र बनाना है तो हम लोगों को एक Team की तरह रहना पड़ेगा- CM अरविंद केजरीवाल

उन्होंने मणिपुर और नूंह हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि यह विज्ञान का युग है, हम आपस मे लड़ते रहे तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा? कैसे तरक़्क़ी करेगा? अगर भारत को दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र बनाना है तो 140 करोड़ लोगों को एक Team की तरह रहना पड़ेगा।

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, बोले- ‘आने वाले 5 सालों में विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल होगा भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए की, उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मौजूदा समय में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और आने वाले पांच सालों में भारत विश्व की टॉप तीन अर्थवयवस्था वाले देश की सूची में शामिल हो जाएगा।

CM भगवंत मान ने पटियाला में फहराया तिरंगा, बोले- हमें अपनी आजादी को संभालना है

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब कभी भी दुश्मनों की ओर से गोली चलती है तो पहला सीना पंजाबियों का होता है। उन्होंने कहा कि बीते कल, 14 अगस्त का दिन बंटवारे का दर्द भरा दिन था। दस लाख लोग मारे गए थे, हर जगह लहूलुहान लोग थे। सभी अपने ही पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार थे। पंजाब और लोग बंट गए। इसलिए आजादी पंजाब को अधिक महंगी पड़ी और इतिहास का याद रखना काफी जरूरी है।

Burj khalifa पर नहीं फहराया गया पाकिस्‍तानी झंडा, स्‍वतंत्रता दिवस पर हुई भारी बेइज्‍जती

दुबई में बुर्ज खलीफा को दुनिया की ऊंची इमारतों में गिना जाता है और इस इमारत पर पाकिस्तानी ध्वज को अपमान का घूंट ​पीना पड़ा है। बता दें 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान अपनी आजादी का जश्‍न मना रहा है और इस जश्‍न के मौके पर बुर्ज खलीफा की तरफ से बिल्डिंग पर पाकिस्‍तान का झंडा लगाने से साफ इनकार कर दिया गया। इस पूरी घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, और अब सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान ट्रोल हो रहा है। दिलचस्‍प बात है कि सैंकड़ों पाकिस्‍तानियों की मौजूदगी में यह हुआ है।

लुधियाना में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, ADGP अर्पित शुक्ला ने सुरक्षा को लेकर की समीक्षा

पंजाब में 15 अगस्त को लेकर सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लुधियाना में एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में राज्य भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Punjab: 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा कड़ी, DGP गौरव यादव ने की अहम बैठक

15 अगस्त को लेकर पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती इलारे और सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

भारत मना रहा 76वां स्वतंत्रता दिवस, कई देशों के प्रमुखों ने दी बधाइयां और किया सहयोग का वादा

भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश ही नहीं दुनियाभर में भारतीयों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। वहीं कई देशों के प्रमुख ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देश को बधाई दी। साथ ही उन्होंने भारत के साथ सहयोग का वादा किया। फ्रांस के राष्ट्रपति… Continue reading भारत मना रहा 76वां स्वतंत्रता दिवस, कई देशों के प्रमुखों ने दी बधाइयां और किया सहयोग का वादा