कर्ज देने वालों ने किया परेशान तो पत्नी को करना पड़ा ये काम

आईपीएल 2024 शुरू होते ही एक बार फिर क्रिकेट सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। सट्टेबाज रोजाना हर मैच में करोड़ों रुपए का दांव लगवा रहे हैं। हालांकि पुलिस भी लगातार सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी की लत ने बेंगलुरु में एक व्यक्ति को बर्बाद कर दिया। वह… Continue reading कर्ज देने वालों ने किया परेशान तो पत्नी को करना पड़ा ये काम

आंध्र प्रदेश में PM मोदी की आज बड़ी रैली, चंद्रबाबू नायडू भी होंगे शामिल

लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी की आज पहली रैली होगी। पीएम मोदी आंध्र प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे, ये जनसभा बीजेपी तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी की संयुक्त रैली है।

मंदिरों से टैक्स वसूलेगी कर्नाटक सरकार, भाजपा ने बताया हिन्दू विरोधी नीति

कर्नाटक की राजनीतिक धुरी पर एक बार फिर हिंदुत्व का मुद्दा आ गया है। सत्तासीन कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच चल रही तकरार का केंद्र हिन्दू समाज बन गया है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने विधानसभा में कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती संशोधन विधेयक पारित कर दिया। इस विधेयक के अनुसार, जिन… Continue reading मंदिरों से टैक्स वसूलेगी कर्नाटक सरकार, भाजपा ने बताया हिन्दू विरोधी नीति

अमित शाह आज कर्नाटक में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बताया कि बैठक में जनता दल (सेक्यूलर) और भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के बीच जमीनी स्तर पर उचित समन्वय करके एक साथ चुनाव लड़ने पर चर्चा हो सकती है। इसमें क्षेत्रीय दल को दी जाने वाली सीट की संख्या पर भी विचार किया जा सकता है।

शाह आज मैसुरु पहुंचे और उनका प्रदेश भाजपा की कोर समिति के सदस्यों और पार्टी की मैसुरु इकाई के नेताओं के साथ बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

उनके सुत्तूर जात्रा (मेला) में भाग लेने के लिए मैसुरु के समीप सुत्तूर जाने और चामुंडा पर्वत पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना है।

विजयेंद्र ने कहा, ‘‘बैठक में मैसुरु, मांड्या, हासन और चामराजनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 120 नेता भाग लेंगे। साथ ही प्रदेश भाजपा की कोर समिति के साथ भी बैठक होगी, जहां आगामी लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा और जद(एस) को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई दिक्कत न हो और बैठक में इस पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक सीट पर जीत दर्ज करने के उद्देश्य से रणनीति बनाएंगे और अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिन्हें चुनावी चाणक्य भी कहा जाता है।’’

भाजपा और जद(एस) ने कर्नाटक में गठबंधन किया है तथा आगामी आम चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों के बीच सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

भाजपा ने 2019 के चुनाव में कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीट में से 26 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव से पहले मैसुरु भाजपा की इस तरह की पहली बैठक से जुड़े एक प्रश्न पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसमें कुछ भी खास नहीं है और भाजपा तथा जद(एस) राज्य में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने के लिए रणनीति बना रही हैं। मैसुरु मुख्यमंत्री सिद्दरमैया का गृह जिला है।

कर्नाटक में हरियाणा के एक व्यक्ति की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

कर्नाटक के मंगलूरु शहर में हरियाणा के गुरुग्राम निवासी तीस वर्षीय एक व्यक्ति की मंगला स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।

प्रियंका गांधी ने रेस्टोरेंट में बनाया डोसा, VIDEO हुआ वायरल..

कर्नाटक चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में जाकर डोसा बनाया और खाया साथ ही उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत भी की। इसका वीडियो खुद कांग्रेस ने जारी किया है।

आपको बताए कांग्रेस ने ट्वीट किया, प्रियंका गांधी वाड्रा को मैसूर के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक का दौरा करने का अवसर मिला: ‘मयलारी रेस्तरां’, जो अपने यूनिक डोसा के लिए प्रसिद्ध है। कांग्रेस ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद डोसा बनाने में भी हाथ आजमाया। उन्हें रेस्तरां का डोसा काफी पसंद आया।