किरेन रीजीजू ने फ्रांसीसी कंपनी से सुपरकम्प्यूटर की आपूर्ति में देरी पर जताई निराशा

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू फ्रांस की एक कंपनी द्वारा भारतीय मौसम पूर्वानुमान संस्थानों को 2 सुपरकम्प्यूटर की आपूर्ति में देरी को लेकर निराश हैं और उन्होंने उम्मीद जतायी कि फ्रांस सरकार इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कदम उठाएगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने संस्थानों राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) और… Continue reading किरेन रीजीजू ने फ्रांसीसी कंपनी से सुपरकम्प्यूटर की आपूर्ति में देरी पर जताई निराशा

मोदी सरकार का अगला प्रयास भारत को उच्च आय श्रेणी में लाना : किरेन रीजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी सरकार का ध्यान भारत को उच्च आय श्रेणी में लाने पर होगा ताकि देश को दुनिया के विकसित राष्ट्रों में गिना जाये।

रीजीजू ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारत को दुनिया के विकसित देशों में गिने जाने के लिए प्रति व्यक्ति आय 18 हजार अमेरिकी डॉलर होने की आवश्यकता है और मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में देश को उच्च आय वर्ग वाले देशों में लाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि कई मोर्चों पर पिछड़ने के बावजूद प्रधानमंत्री के ‘आक्रामक और प्रेरक’ नेतृत्व ने भारत को वैश्विक राष्ट्रों की मंडली में शामिल होने के एक और कदम नजदीक पहुंचा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा, ”पूरी दुनिया भारत को एक अगुवा के रूप में देखती है, भले ही हम उच्च आय वाले देश नहीं हैं लेकिन हमारा दर्जा काफी हद तक बढ़ गया है।”

रीजीजू ने शौचालय, लोगों के लिए बैंक खाते, खाद्य सुरक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं अब मोदी सरकार द्वारा प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ”एक तरफ भारत का कद वैश्विक समुदाय में बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोगों की बुनियादी जरूरतों को उनके दरवाजे पर पहुंचाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, ”कभी-कभी मैं सोचता हूं कि अगर हमारे पास 30 या 40 साल पहले नरेन्द्र मोदी जैसा कोई प्रधानमंत्री होता तो हम तीन दशक पहले लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी कर पाते और हम आज कुछ और बात कर रहे होते। ”

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कहा कि लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी होने के बाद ही हम जीवन की गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार ने दस वर्षों में वो काम किया, जो पिछले 60 वर्षों में कोई नहीं कर सका, खासकर कांग्रेस। पूरे देश में बैंकिंग सुविधा, 4जी नेटवर्क, भोजन, बैंक खाते, एलपीजी गैस, आपके घर पर लाइट बल्ब, सड़कें, राजमार्ग जैसी चीजें आम लोगों के ये सभी सपने अब हकीकत हैं।”

रीजीजू ने कहा, ”मुझे लगता है कि अगला कदम भारत को उच्च-आय श्रेणी में लाना होगा, जहां आप अपना जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए बहुत अधिक संसाधनों का सृजन करेंगे और कुल मिलाकर यह भारत की आय के स्तर को बढ़ाकर देश को अगले चरण में ले जाएगा क्योंकि हम आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत बनने के बारे में बात कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर और विकसित देश होगा।

रीजीजू ने कहा, ”इसके लिए हमारी प्रति व्यक्ति आय कम से कम 18 हजार अमेरिकी डॉलर होनी चाहिए तभी हम एक अमीर और विकसित देश माने जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रति व्यक्ति आय 2,500 अमेरिकी डॉलर के आस-पास है।

‘राहुल गांधी विभाजनकारी राजनीति करते हैं’- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की थी कि वो 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ करेगी। इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले समर्थन जुटाने की पार्टी की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारियों के रूप में काम करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक और वक्तव्य में बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

Kiren Rijiju Accident: बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, ट्रक से टकराई मंत्री की कार

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सड़क हादसे का शिकार हो गए। बता दें केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू हादसे में बाल-बाल बचे हैं। बताए श्रीनगर जा रहे किरेन रिजिजू की कार और ट्रक में टक्कर हो गई। सूत्रों के मुताबिक लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है।