महाराष्ट्र: भंडारा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पटोले

कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दावा किया, ”यह संदेह पैदा करने वाली बात है कि क्या कोई उन्हें मारना चाहता था।”

PM Modi छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में रैली को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है। पीएम देश के अलग-अलग राज्यों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र: हत्या के मामले में 35 साल से फरार आरोपी पालघर से गिरफ्तार

मानिकपुर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने बताया कि 30 नवंबर 1988 को सलीम अकबर अली (24) की पालघर जिले के वसई इलाके के नवघर में कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी।

बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अधिकत्तर सीटों पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन महाराष्ट्र और बिहार में इंडिया ब्लॉक के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है। मोदी विरोध में बनी… Continue reading बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

मुंबई पुलिस ने 1 महीने में 3.25 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए, 12 तस्कर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (ANC) ने पिछले 1 महीने में 16 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं जिसकी अनुमाति कीमत 3.25 करोड़ रुपये है। इस संबंध में 12 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। एएनसी के अधिकारी ने बताया कि सहार गांव, नालासोपारा, सांताक्रूज, कुर्ला, भायखला और अन्य इलाकों से लोगों… Continue reading मुंबई पुलिस ने 1 महीने में 3.25 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए, 12 तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नांदेड़ के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां दो बार भूकंप आया। उन्होंने बताया कि सुबह 6.09 बजे 4.5 तीव्रता का और और सुबह 6.19 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के जांब गांव में था।

नांदेड़ के अर्धापुर, मुदखेड, नायगांव, देगलुर और बिलोली तालुका में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

जिलाधिकारी अभिजीत राऊत ने लोगों से अपील की है कि वे इस स्थिति में घबराएं नहीं।

अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों की टिन की छतों पर (वजन बढ़ाने के लिए)रखे गए पत्थरों को हटाने के लिए भी कहा है।

महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र संपन्न; 10 जून से मानसून सत्र

विधानसभा में अंतरिम बजट पारित होने के साथ ही महाराष्ट्र विधानमंडल का सप्ताह भर चला बजट सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया।

दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने घोषणा की कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानमंडल का मानसून सत्र 10 जून से मुंबई में शुरू होगा और इसमें पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

बजट सत्र 26 फरवरी को शुरू हुआ था और अगले दिन वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया गया था।

दोनों सदनों में राज्यपाल का अभिभाषण 20 फरवरी को विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान हुआ, जहां सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठा समुदाय को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्ण बजट के बजाय अंतरिम बजट पेश किया गया। अंतरिम बजट में पूर्ण बजट पेश होने तक कुछ महीनों के लिए सरकार के व्यय और राजस्व प्रस्तावों की रूपरेखा होती है।

शरद पवार ने CM शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार को भेजा दोपहर के भोजन का निमंत्रण

गौरतलब हो कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ने के बाद शरद पवार ने पहली बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। सीएम शिंदे को लिखे आमंत्रण पत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि वह और उनकी बेटी सांसद होने के नाते इस सरकारी कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।

मराठा आरक्षण आंदोलन: जालना के अंबड तालुका में लगाया गया कर्फ्यू

मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

लोकसभा चुनाव 2024: अलग राज्य की मांग महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अहम मुद्दा

विदर्भ में लंबे समय से अलग राज्य की मांग की जा रही है। ज्यादातर राजनैतिक दल मांग के समर्थन में हैं, लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। इसका गुस्सा यहां के लोगों में साफ झलकता है।