महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने जताया शोक

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण 21 फरवरी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने शुक्रवार को 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, आज मेरे नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है’- अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। बता दें कि, चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों कि उम्र 24 वर्ष है, जिन्हें शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से… Continue reading नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

चुनाव आयोग ने अजीत पवार गुट को माना असली एनसीपी, शरद पवार जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन और शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने एनसीपी पार्टी का अधिकार और चुनाव चिन्ह अजीत पवार के नाम कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि तमाम सबूतों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। साथ ही चुनाव आयोग का कहना है कि अजीत पवार… Continue reading चुनाव आयोग ने अजीत पवार गुट को माना असली एनसीपी, शरद पवार जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Maharashtra: अहमदनगर में एक व्यवसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार सुबह एक व्यवसायिक इमारत में आग लग गयी। इस इमारत में अन्य प्रतिष्ठानों के साथ एक अस्पताल भी स्थित है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को राम भक्तों को लेकर अयोध्या जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्रद्धालुओं के लिए इस विशेष ट्रेन यात्रा की व्यवस्था की थी। श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस ने कहा कि राम भक्तों… Continue reading महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र की झांकी में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शुक्रवार को महाराष्ट्र की झांकी में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा की गई ‘स्वशासन’ की स्थापना और उनके साम्राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया।

झांकी में राजमाता जीजाबाई को युवा शिवाजी को शासन और राजनीति की शिक्षा देते हुए दर्शाया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने बीजापुर की आदिलशाही सल्तनत से अलग अपना स्वतंत्र राज्य बनाया, जिसने मराठा साम्राज्य की नींव रखी।

झांकी में शिवाजी के अष्टप्रधान मंडल को दर्शाया गया, जिसमें कुछ महिलाएं दरबार में अपने मुद्दे उठाती नजर आईं।

झांकी के पिछले हिस्से में छत्रपति शिवाजी, राजमाता जीजाबाई और अन्य दरबारियों को किलों और पृष्ठभूमि में शाही मुहर के साथ दर्शाया गया था।

झांकी में छत्रपति शिवाजी के आज्ञापत्र और उनके शाही प्रतीक चिह्न को भी दिखाया गया।

देश ने पिछले साल मराठा योद्धा शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ मनाई थी।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के सदस्य रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के सदस्य फरवरी के पहले हफ्ते में अयोध्या की यात्रा करेंगे और वहां के नव निर्मित राम मंदिर में प्रार्थना करेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा पांच फरवरी को होने की संभावना है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या 29 है जिनमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल हैं।

अयोध्या स्थित मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा गत सोमवार को की गई थी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद भव्य मंदिर के कपाट जनता के लिए खोल दिये गये।

इसके पहले शिंदे ने रविवार को कहा था कि उनकी योजना अपने मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों, राज्य के विधायकों और लोकसभा सांसदों को दर्शन के लिए अयोध्या स्थित राम मंदिर ले जाने की है। उन्होंने कहा था कि इसलिए वह 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे।

फडणवीस ने भी संवाददाताओं से कहा था कि वह फरवरी में राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे।

PM मोदी शुक्रवार को नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान देश के 763 जिलों में गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

महाराष्ट्र विधानसभ स्पीकर का फैसला, शिंदे के नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को कहा कि 21 जून, 2022 को जब प्रतिद्वंद्वी समूहों का उदय हुआ तो शिवसेना का एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला धड़ा ही ‘असली राजनीतिक दल’ (असली शिवसेना) था।