Salman Khan की हत्या की कोशिश के तहत उनके आवास के बाहर गोलीबारी की गई : पुलिस

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक स्थानीय अदालत में मंगलवार को दलील दी कि यहां अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी उनकी हत्या के प्रयास के तहत की गई।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यहां बांद्रा इलाका स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर रविवार सुबह गोलीबारी की घटना होने के बाद से आरोपी विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) फरार थे। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से पकड़ा गया और बाद में मुंबई लाया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहा था और पाल उसके पीछे बैठा हुआ था तथा पाल ने अभिनेता के घर पर गोलीबारी की।

आरोपियों को यहां मंगलवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने साजिश का पता लगाने और घटना के सूत्रधार की पहचान करने के लिए हिरासत में दोनों आरोपियों से पूछताछ करने की जरूरत बताई और 14 दिन के लिए उसे उसकी हिरासत में देने का अदालत से अनुरोध किया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एल एस पाडेन ने दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

अपराध शाखा ने अदालत में सौंपे गये अपने ‘रिमांड पत्र’ में कहा कि दोनों आरोपियों ने खान की हत्या करने के इरादे से उनके आवास के बाहर गोलीबारी की।

रिमांड पत्र में कहा गया है, ‘‘दोनों आरोपियों ने सलमान खान की हत्या की कोशिश के तहत अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी की। घटना के सूत्रधार की पहचान करने और मकसद का पता लगाने के लिए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।’’

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों आरोपियों ने कथित अपराध में सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में, गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गोलीबारी की थी।

पुलिस ने अपने रिमांड पत्र में कहा, ‘‘आरोपियों को हिरासत में लेने की जरूरत है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या सलमान खान के अलावा किसी और पर भी हमला करने की उनकी योजना थी।’’

इसमें कहा गया है कि घटना में इस्तेमाल किये गए हथियार को पुलिस द्वारा बरामद किया जाना अभी बाकी है और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के संबंध में भी छानबीन करने की जरूरत है।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद एक व्यक्ति ने फेसबुक पर इसकी जिम्मेदारी ली थी।

पुलिस ने बताया कि जांच के अनुसार, यह सोशल मीडिया अकाउंट विदेश से संचालित किया जा रहा।

रिमांड पत्र में कहा गया, ‘‘इस पर और जांच करने तथा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने की जरूरत है।’’

सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि फेसबुक पोस्ट का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता पुर्तगाल के होने की जानकारी मिली है और पुलिस इसका सत्यापन कर रही है।

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 120-बी (आपराधिक साजिश रचने) और 34 (कई लोगों द्वारा साझा इरादे के साथ कृत्य करना) तथा शस्त्र अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रविवार सुबह करीब पांच बजे, बांद्रा स्थित खान के आवास के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल माउंट मेरी गिरिजाघर के पास बरामद की गई, जो अभिनेता के आवास से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है।

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति समेत दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। 

मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर 2 लोगों ने की गोलीबारी

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब 5 बजे 2 व्यक्तियों ने 4 गोलियां चलाईं। इसी इमारत में अभिनेता रहते हैं।… Continue reading मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर 2 लोगों ने की गोलीबारी

Mumbai Police ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में 3.70 करोड़ रुपये किए बरामद

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने साइबर हेल्पलाइन (Cyber Helpline) पर दर्ज एक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के कुल 4.56 करोड़ रुपये में से लगभग 3.70 करोड़ रुपये बरामद कर लिए गए है।

महाराष्ट्र के ठाणे में 3.6 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 8 किलोग्राम गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए। आरोपी अशरफ रहियम बेग उर्फ डैनी को शुक्रवार को ठाणे शहर के मुंब्रा के जीवन बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने एक गुप्त… Continue reading महाराष्ट्र के ठाणे में 3.6 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, तस्कर गिरफ्तार

हत्या के मामले में 31 वर्ष बाद पकड़ा गया आरोपी, 31 साल की उम्र में ही की थी हत्या

मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में 62 वर्षीय आरोपी को 31 साल बाद पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान दीपक भिसे के तौर पर की गई है जिसपर 1989 में राजू चिकना नाम के व्यक्ति की हत्या और धर्मेंद्र सरोज की हत्या का… Continue reading हत्या के मामले में 31 वर्ष बाद पकड़ा गया आरोपी, 31 साल की उम्र में ही की थी हत्या

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, अब 400 करोड़ रुपए की रखी मांग

रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति का धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें 400 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। मंगलावर को पुलिस ने बताया कि, कंपनी को सोमवार को यह ईमेल मिला।

Bollywood के भाईजान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने जारी किया Lookout Notice

बीते कुछ समय से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। बता दें इसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको बताए अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी भेजने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बताए ईमेल गोल्डी बराड़ नाम से भेजा गया है। वहीं आरोपी माने गए गोल्डी बराड़ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के साथ ही मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी वाले संदेश के सिलसिले में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई को फिर से 26/11 जैसे आतंकी हमले आतंकवादी हमले की धमकी वाले संदेश के सिलसिले में विरार इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस द्वारा शनिवार को यह जानकारी दी गई। वहीं, मुंबई पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा का दल पूछताछ कर रहा है। दरअसल, शनिवार सुबह मुंबई ट्रैफिक… Continue reading 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी वाले संदेश के सिलसिले में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

फिर हो सकता है 26/11 जैसा हमला? मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से आया ये धमकी भरा मैसेज…

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को आतंकी हमले की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने ट्रैफिक कंट्रोल के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा है। इस मैसेज में मुंबई में 26/11 जैसा हमले दुबारा किए जाने की धमकी दी गई है। मैसेज में कहा गया है कि अगर उसकी कोई भी लोकेशन ट्रेस करोगे तो… Continue reading फिर हो सकता है 26/11 जैसा हमला? मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से आया ये धमकी भरा मैसेज…