PM मोदी ने रामबन दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताईं और सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।’’

1 अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने दी मंजूरी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से सोलन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पांच बाधित

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शामलेच गांव के पास सोमवार को सुबह भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पांच अवरुद्ध हो गया।

किसानों की ‘महापंचायत’ के कारण मध्य दिल्ली में यातायात का फूला दम

केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, केलांग में पारा शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का

पुलिस ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां 290 सड़कें अवरुद्ध हैं और पिछले 60 घंटे से बिजली नहीं है। पुलिस ने बताया कि स्पीति घाटी में मोबाइल नेटवर्क बहाल किया जा रहा है।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश, 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 473 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के चलते मंगलवार को चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 470 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक, 473 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई और 398 ट्रांसफार्मर तथा 38 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

Himachal Pradesh के कई इलाकों में बर्फबारी होने से नेशनल हाइवे समेत कई मार्ग हुए बाधित

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी जारी है। दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। स्थानीय लोग बर्फबारी का मजा ले रहे है। स्थानीय कारोबारी काफी खुश है।

उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना: सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को बचाने में देरी पर विरोध, ड्रिलिंग का काम जारी

मंगलवार को एक ताज़ा भूस्खलन के कारण ध्वस्त सुरंग के मलबे के माध्यम से स्टील पाइप डालने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई। बताया गया है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और संचार स्थापित हो गया है। उन्हें राशन और अन्य जरूरी सामान भी मुहैया कराया जा रहा है।

उत्तरकाशी: 24 घंटे से ज्यादा समय से टनल में फंसे मजदूर, पाइप से पहुंचाया जा रहा खाना और ऑक्सीजन

इस राहत बचाव कार्य पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं। सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF, NDRF एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन को तेज करने का निर्देश दिया है।

उत्तराखंड: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग ढही, 36 श्रमिक फंसे

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसियां मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से कामना है कि जल्द ही सभी लोग सकुशल बाहर आ जाएं।