बजट 2024-25 एक प्रगतिशील, समृद्ध और जीवंत पंजाब बनाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में करेगा काम: CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बजट केवल एक पुस्तिका नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र दस्तावेज है। बजट 2024-25 एक प्रगतिशील, समृद्ध और जीवंत पंजाब बनाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। पंजाब विधानसभा के पटल पर बजट 2024-25 पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि… Continue reading बजट 2024-25 एक प्रगतिशील, समृद्ध और जीवंत पंजाब बनाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में करेगा काम: CM भगवंत मान

फरीदकोट: अवारा पशु के कारण अनियंत्रित हुई कार, एक व्यक्ति की मौत

फरीदकोट के सादिक से थोड़ी दूर एसबीआरएस कॉलेज घुद्दुवाला के पास दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हरजीत सिंह चंडीगढ़ से लौट रहे थे और जब वे गांव से महज 2 किलोमीटर दूर थे तो अचानक सड़क पर एक आवारा गाय आई जिसे बचाने के लिए कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

पंजाब बजट 2024-25 उन्नत सड़क और बिजली बुनियादी ढांचे की दिशा में एक छलांग: हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पंजाब बजट को जन-समर्थक और विकासोन्मुख बताते हुए विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के प्रति आभार व्यक्त किया। ईटीओ ने मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मान… Continue reading पंजाब बजट 2024-25 उन्नत सड़क और बिजली बुनियादी ढांचे की दिशा में एक छलांग: हरभजन सिंह ईटीओ

528.95 करोड़ रुपये की लागत से लुधियाना रेलवे स्टेशन का उन्नयन तय समय पर: एमपी अरोड़ा

इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) अनुबंध के माध्यम से फिरोजपुर डिवीजन के तहत लुधियाना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और उन्नयन पूरे जोरों पर है। लुधियाना के सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा द्वारा राज्यसभा के अंदर और बाहर इसकी मांग उठाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 528.95 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी।… Continue reading 528.95 करोड़ रुपये की लागत से लुधियाना रेलवे स्टेशन का उन्नयन तय समय पर: एमपी अरोड़ा

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधा को और मजबूत करने के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील बजट: डॉ. बलबीर सिंह

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत पंजाब बजट 2024-25 को पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बहुत सकारात्मक और प्रगतिशील बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्रों में बजट का बढ़ा हुआ आवंटन न केवल राज्य में स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेगा बल्कि डॉक्टरों, नर्सों… Continue reading पंजाब में स्वास्थ्य सुविधा को और मजबूत करने के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील बजट: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब सरकार ने बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 11.5% और उच्च शिक्षा के लिए की 6% की बढ़ोतरी

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को पेश वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित बजट में स्कूली शिक्षा के लिए 11.5% और उच्च शिक्षा के लिए 6% की बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट भगवंत सिंह मान… Continue reading पंजाब सरकार ने बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 11.5% और उच्च शिक्षा के लिए की 6% की बढ़ोतरी

सीएम मान ने की बजट 2024-25 की सराहना, ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में बताया अहम कदम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा प्रस्तुत बजट 2024-25 की सराहना की और इसे राज्य के समग्र, न्यायसंगत और व्यापक विकास के माध्यम से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक कदम बताया हैं। सीएम मान ने कहा कि ‘जीरो टैक्स’ बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, बुनियादी… Continue reading सीएम मान ने की बजट 2024-25 की सराहना, ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में बताया अहम कदम

जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला की सड़कों पर जल्द ही चलेंगी ई-बसें

पंजाब सरकार शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ सहयोग कर रही है। जल्द ही जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला शहरों में ई-बसें चलेंगी। इसकी घोषणा वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट 2024-24 पेश करते हुए की।

पंजाब सरकार ने 2024-25 के लिए 2,04,918 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जानिए बजट की बड़ी बातें

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,04,918 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है।

10 हजार खेल नर्सरी खोलेगी पंजाब सरकार, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

पंजाब खेल के क्षेत्र में हमेसा आगे रहा है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से समय-समय पर बड़े-बड़े खिलाड़ी निकले और देश के नाम रौशन किया। हालांकि, कई खिलाड़ी ऐसे भी रहें, जो संसाधन ना मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार… Continue reading 10 हजार खेल नर्सरी खोलेगी पंजाब सरकार, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन