फगवाड़ा में अनैतिक मानव व्यापार के आरोप में 9 विदेशियों सहित 26 लोग गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा जिले से नौ विदेशियों सहित 26 लोगों को अनैतिक मानव व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

संगरूर: भाखड़ा नहर में गिरा गैस सिलेंडर से भरा टैंपो, चालक की तलाश जारी

संगरूर में पाटदार के पास भाखड़ा नहर में गैस सिलेंडर से भरा टेंपो पलट गया। जिसके बाद गैस सिलेंडर नहर में तैरते नजर आए।

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर अभी तक हंगामा जारी है। ऐसे में आप की चंडीगढ़ इकाई के नेता और कार्यकर्ता चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया।

Chandigarh: CM मान ने खिलाड़ियों को क्लास-वन अफसर के बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को क्लास-वन नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे। सीएम आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई नेता मौजूद रहे।

जालंधर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा ऑपरेशन पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

फिरोजपुर में 10-11 फरवरी को आयोजित होगा ‘बसंत पंचमी पतंग महोत्सव

पंजाब के फिरोजपुर में आयोजित होने वाले आगामी पतंगबाजी उत्सव का विषय पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता है। पतंगबाजी की यह प्रतियोगिता इस तरह की पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है। फिरोजपुर के उपायुक्त डीसी राजेश धीमान ने कहा कि 10-11 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘बसंत पंचमी पतंग महोत्सव-2024 में 5,000 से अधिक… Continue reading फिरोजपुर में 10-11 फरवरी को आयोजित होगा ‘बसंत पंचमी पतंग महोत्सव

पंजाब के खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार 4 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री आवास (मकान नंबर 45, सेक्टर 2, चंडीगढ़) में पंजाब के खिलाड़ियों को क्लास-वन नौकरी के नियुक्ति पत्र देंगे। इन खिलाड़ियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: पीपीएस (डीएसपी) पीसीएस अधिकारी

IGNOU ने 15 फरवरी तक बढ़ाई एडमिशन डेट: डॉ. धर्मपाल

IGNOU के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन शिक्षण और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के लिए भारत का सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) है। IGNOU साल में दो बार प्रवेश के लिए खुला रहता है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा… Continue reading IGNOU ने 15 फरवरी तक बढ़ाई एडमिशन डेट: डॉ. धर्मपाल

फिरोजपुर में 5 फरवरी से आयोजित किए जाएंगें ‘सरकार तुहाड़े द्वार’ शिविर: डीसी

राज्य के लोगों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने और उनकी शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘सरकार तुहाड़े द्वार’ अभियान के तहत शिविर 5 फरवरी से फिरोजपुर में आयोजित किए जाएंगे। अब इस जन-समर्थक कदम से लोगों को अत्यधिक लाभ होगा। क्योंकि उन्हें सरकारी कार्यालयों में… Continue reading फिरोजपुर में 5 फरवरी से आयोजित किए जाएंगें ‘सरकार तुहाड़े द्वार’ शिविर: डीसी

सीएम मान ने एनआरआई को पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का किया आह्वान

दुनिया भर में बसे पंजाबी प्रवासियों का आह्वान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को राज्य की अर्थव्यवस्था को दुनिया में अग्रणी राज्य के रूप में उभरने के लिए उनके पूरे दिल से सहयोग और समर्थन की मांग की। एनआरआई मिल्नी के दौरान यहां जुटे अनिवासी भारतीयों की एक विशाल सभा… Continue reading सीएम मान ने एनआरआई को पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का किया आह्वान