पंजाब AGTF को मिली बड़ी कामयाबी, बंबीहा गैंग के 4 गुर्गों को किया गिरफ्तार

पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्‍त ऑपरेशन में बंबीहा गैंग के चार प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए शूटर्स से 4 सोफिस्टिकेटेड वेपन और 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इनका मकसद फेस्टिवल सीजन… Continue reading पंजाब AGTF को मिली बड़ी कामयाबी, बंबीहा गैंग के 4 गुर्गों को किया गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के बाद सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

Ludhiana: CM भगवंत सिंह मान ने टाटा स्टील प्लांट की आधारशिला रखी

सीएम भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का शिलान्यास किया। ये प्लांट लगभग छब्बीस सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इससे 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

पंजाब BJP ने प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया प्रबंधन और IT कनवीनर का किया एलान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंजाब में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। पटियाला से कर्नल जयबंस सिंह को पंजाब में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया AAP में हुए शामिल

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मजीठा सीट से चुनाव लड़ा था। सीएम भगवंत सिंह मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा को राहत, रोपड़ जेल से होंगे रिहा

कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा रोपड़ जेल से आज रिहा होंगे। कुलबीर सिंह जीरा की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का करेंगे निरीक्षण

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर के दौरे पर है। कार्यक्रम से पहले नितिन गडकरी श्री हरमंदिर साहिब जाएंगे और अटारी में देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय धव्ज का उद्घाटन करेंगे।

पंजाब विधानसभा: 2 दिन का विशेष सत्र कल से होगा शुरू

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से शुरू होगा। दो दिनों के इस विशेष सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस विशेष सत्र को बुलाने की जानकारी दी थी

SYL मुद्दे पर हरियाणा CM ने पंजाब CM को लिखा पत्र

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है।

पंजाब-हरियाणा में आज भी ओलावृष्टि के आसार

पंजाब और हरियाणा में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दोनों ही राज्यों के कई जिलों में बारिश,तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई।