अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से बातचीत के जरिए समाधान निकालने को कहा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने आतंकवादियों को मारने के लिए सीमा पार करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कथित बयानों पर कहा कि अमेरिका इस मसले में बीच में नहीं पड़ेगा लेकिन उसने ‘‘भारत और पाकिस्तान को तनाव बढ़ाने से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने’’ का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह: राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वादों को पूरा करके लोगों के बीच विश्वसनीयता अर्जित की है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को 24 कैरेट सोने की तरह देखा जाता है। राजनाथ सिंह ने यहां पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ को जारी करने के मौके पर कहा कि… Continue reading प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह: राजनाथ सिंह

कांग्रेस के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार बढ़ता है: राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार के 10 साल के शासनकाल में उनके खिलाफ अनियमितता का एक भी आरोप नहीं लगा।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस खत्म हो जाएगी और पार्टी अगले कुछ वर्षों में देश में ‘डायनासोर’ की तरह विलुप्त हो जाएगी।

उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार की वकालत करते हुए कहा कि इससे लोगों के समय के साथ-साथ देश के संसाधनों की भी बचत होगी।

सिंह ने कहा, ‘‘जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है। आजादी के बाद से, पार्टी जब भी शासन में रही, उसे भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ में (2018 में) सत्ता में चुने जाने के बाद भी, उसने गाय-गोबर सहित कई घोटाले किए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी नरेन्द्र मोदी सरकार पर उंगली नहीं उठा सकता। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।’’

सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि लोग देखेंगे कि राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के तहत छत्तीसगढ़ कैसे तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विकास महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंग लगे लोहे के टुकड़े की तरह है और यह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के “घर” जैसा दिखने लगी है क्योंकि सभी नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में व्यस्त हैं।

PM मोदी के आने के बाद दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी, कद ऊंचा हुआ : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है।

सहारनपुर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा हैं । पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था । लेकिन आज दुनिया कान खोल कर सुनती हैं कि आखिर भारत बोल क्या रहा हैं । इससे पता चलता हैं कि दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी हैं, दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है ।”

उन्होंने कहा ‘‘देश का रक्षा मंत्री होने की हैसियत से मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम भारत का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे । भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा बल्कि ताकतवर बन गया है ।’’

सिंह ने कहा कि कुछ साल पहले लोगों के बीच यह धारणा थी कि नेता वोट लेने के लिए झूठ बोलते हैं और चले जाते हैं। उन्हें जनता या जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में राजनेताओं और राजनीतिक दलों के प्रति यही आम धारणा थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस धारणा को बदला है और दिखाया है कि राजनीति कैसे की जाती है। उन्होंने कहा ‘‘यह हमारा चरित्र है कि हम जो कहते हैं वह करते हैं।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि अक्सर राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं । उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिये नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए, और भारतीय जनता पार्टी यही काम कर रही है ।

सिंह ने कहा कि हमने राजनीति में विश्वास के संकट पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा ‘‘हमने अनुच्छेद 370 हटाने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद हमने यह किया। हमने तीन तलाक खत्म करने का वादा किया था और संसद में बहुमत मिलने के बाद हमने इसे हटा दिया। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।’’

सहारनपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी है, लोग फिर से इसे चुनेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी बन गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि लोग पार्टी को केंद्र में एक और कार्यकाल के लिए चुनेंगे ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए तैयार की गई नींव… Continue reading भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी है, लोग फिर से इसे चुनेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में BJP मेनिफेस्टो कमेटी की दूसरे दौर की होगी बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी की अहम बैठक होगी। बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के 6 पूर्व मुख्यमंत्री ठोकेंगे ताल, संपत्ति जानकर आप हो जाएंगे हैरान

भाजपा शायद विश्व का पहला राजनीतिक दल है, जिसमें कब कोई विधायक मुख्यमंत्री बन जाए या कब एक मुख्यमंत्री सांसद बन जाए, किसी को पता नहीं होता। कुछ महीनों पहले तीन राज्यों और अभी कुछ हफ्तों पहले हरियाणा में जो राजनीतिक फेरबदल हुआ, वो सबसे बड़ा उदाहरण है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी कुछ इसी… Continue reading लोकसभा चुनाव में भाजपा के 6 पूर्व मुख्यमंत्री ठोकेंगे ताल, संपत्ति जानकर आप हो जाएंगे हैरान

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति बनाई, राजनाथ होंगे अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित कर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है।

समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम हैं।

समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, ओ पी धनखड़, अनिल एंटनी शामिल हैं।

भाजपा ने पिछले माह ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग-अलग इलाकों में ‘रथ’ भी रवाना किए थे।

भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार का घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। पार्टी का इस बार का घोषणा पत्र 2047 तक देश को विकसित बनाने की ‘योजना’ पर भी आधारित होगा।

सूत्रों के मुताबिक 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित : राजनाथ सिंह

सिंह ने कहा, ‘‘पांच साल तक रक्षा मंत्री और उससे पहले गृह मंत्री रहने के दौरान, मैंने जो देखा, समझा और आकलन किया, उसके आधार पर मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सीमाएं और हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित है।’’

अयोध्या में राममंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही अब भारत में रामराज्य स्थापित होगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वे दिन दूर नहीं हैं, जब भारत में ‘रामराज्य’ स्थापित होगा और देश 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

सिंह ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के लागू होने पर भाजपा को सांप्रदायिक बताने वालों पर भी निशाना साधा और यह सवाल किया कि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी किन परिस्थितियों में लगभग 23 प्रतिशत से घटकर लगभग 3 प्रतिशत हो गई।

राज्य की राजधानी रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर इटखोरी में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘अयोध्या में मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही अब भारत में रामराज्य की स्थापना होगी… रामलला टेंट से अपने महल में पहुंच गए हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर भारत उनके नेतृत्व में ‘विश्वगुरु’ बनेगा और यह भगवान की इच्छा है कि वह न केवल तीसरी बार बल्कि चौथी बार भी प्रधानमंत्री बने रहें।”

उन्होंने सीएए पर कहा कि हिंदू, सिख, ईसाई और पारसियों सहित अल्पसंख्यक अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे थे और शरण के लिए भारत आ रहे थे। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें नागरिकता देने का फैसला किया…इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सांप्रदायिक करार दिया गया।’’

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि यह भारत के इतिहास में अभूतपूर्व घटना है कि एक मुख्यमंत्री ही लापता हो गया लेकिन अब वह भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। सिंह ने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के उलट भाजपा सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार को लेकर उंगली नहीं उठा सकता।’’