पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों को करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर किसानों, खिलाड़ियों और वीरों की भूमि हरियाणा को 9770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की अहम सौगात दी है। उन्होंने रेवाडी जिले के माजरा मुस्तिल भलाकी गांव में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी, जो लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह संस्थान हरियाणा… Continue reading पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों को करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

CM योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ श्री राम लला के दरबार में लगाई हाजिरी

बता दें कि जनसत्ता दल के दिग्गज नेता और विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी आज श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या राम मंदिर पहुंचेंगे। साथ ही प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा भी राम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को छोड़कर अधिकतर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी। मौर्य ने स्पष्ट रूप से… Continue reading रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

22 जनवरी को सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा:- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई वह देश के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन है जिसे सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा।

बजट सत्र का आज आखिरी दिन, राम मंदिर पर होगी चर्चा

माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करेंगे।

श्री रामलला के फिर दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में अमिताभ बच्चन को राम मंदिर जाते समय भारी सुरक्षा घेरे में देखा जा सकता है।

फिजी के प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए

उप-प्रधानमंत्री बीमान प्रसाद ने अयोध्या एयरपोर्ट पर कहा कि ब्रिटिश काल में जब हमारे पूर्वज फिजी गए तो वो भारत से रामायण और गीता अपने साथ लेकर गए। आज भी फिजी में रामायण का पाठ होता है दीपावली मनाई जाती है।

Noida से तीर्थ नगरी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा से तीर्थ नगरी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई है। मोरना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ किये रामलला के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन करने के लिये मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। खांडू और उनके मंत्रियों का अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों समेत 70 लोग… Continue reading अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ किये रामलला के दर्शन

हिमाचल से अयोध्या के लिए चली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे ने देश भर की 66 जगहों से अयोध्या के लिए 200 आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जिससे 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम लला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा मिले।