सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने कुल 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट, अरुणाचल प्रदेश- सिक्किम में बदली काउंटिंग की तारीख

चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानासभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदल दी है। इलेक्शन कमीशन ने पहले काउंटिंग की तारीख 4 जून घोषित की थी इसे बदलकर अब 2 जून कर दिया है।

सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक साथ होगा मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को घोषणा की कि सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे। इस हिमालयी राज्य में लोकसभा की केवल एक और विधानसभा की 32 सीटें हैं।

सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को सेना ने बचाया

भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए 800 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिक्किम के CM ने बाढ़ में फंसने वाले पर्यटक वाहनों के चालकों को चेक सौंपे

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में आई अचानक बाढ़ के दौरान उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटक वाहनों के चालकों को 20 हजार रुपये से अधिक के चेक सौंपे।

सिक्किम: अचानक आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई, 76 लोग अब भी लापता

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के अनुसार, पकयोंग में सबसे अधिक शव बरामद किए गए हैं। जिले में मिले 26 शवों में से 15 आम नागरिकों तथा 11 शव सेना के जवानों के थे। एसएसडीएमए ने एक बुलेटिन में बताया कि मंगन में चार शव मिले, गंगटोक में आठ और नामची में दो शव बरामद हुए हैं।

Sikkim में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि हिमनद झील पर बादल फटने के छह दिन बाद 78 लोग अब भी लापता हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Sikkim में स्थिति का जायजा लेने के बाद केंद्रीय दल दिल्ली रवाना

केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत किशोर सरन की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ से मची तबाही का जायजा लेने के बाद बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

Sikkim Flood: मृतक संख्या बढ़कर 34 हुई, IAF ने फंसे हुए पर्यटकों को निकालना शुरू किया

 सिक्किम को तबाह करने वाली तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद गाद और मलबे से अब तक सेना के 10 जवानों सहित 34 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 105 से अधिक लोगों की तलाश जारी है जो अब भी लापता हैं।

वायुसेना ने सिक्किम में आपदा राहत अभियान शुरू किया

वायुसेना ने सिक्किम में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ से मची तबाही के बाद मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियान शुरू किया है। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।