कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया गांधी व गहलोत का नाम

कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के 40 नेताओं के नाम वाली इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है।

इसके अलावा सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व कन्हैया कुमार का भी नाम है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी तथा वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा और हरीश चौधरी शामिल हैं।

सूची में सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम सहित कई विधायकों के भी नाम हैं।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र छह अप्रैल को यहां जयपुर में आयोजित एक जनसभा में जारी करेगी।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर मतदान होगा जिनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर-भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं। वहीं, दूसरे चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों-टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इसके अलावा, बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागीदौरा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव 26 अप्रैल को होगा।

प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कांग्रेस के सुत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आने वाले दिनों में हरियाणा के अंदर दौरा कर सकती है. प्रियंका गांधी हरियाणा में कांग्रेस के 10 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद रैलियों को संबोधित करने हरियाणा आएंगी। प्रियंका गांधी की कोर… Continue reading प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा

बिहार: कांग्रेस में हुआ जन अधिकार पार्टी का विलय, पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया एलान

पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने कांग्रेस के साथ दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पप्पू यादव मंगलवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे।

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद सोनिया से मिले सांसद अब्दुल खालिक, फैसले पर कर सकते हैं पुनर्विचार

सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर उनसे मुलाकात के बाद खालिक ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विश्वास दिलाया है कि उनकी चिंताओं का समाधान होगा।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने CWC की बैठक में घोषणा पत्र को लेकर की चर्चा

बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में पांच मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें किसान, महिला, श्रमिकों से जुड़े मुद्दे समेत कुल पच्चीस एजेंडों पर बैठक में चर्चा हुई।

भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- ‘भगवान राम के भक्तों का अपमान करना बंद करें राहुल’

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल ने) कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा नशे में हैं। क्या इस भाषा का इस्तेमाल उन्हें उस क्षेत्र के बारे में करना चाहिए जहां से उनके परिवार के सदस्य सत्ता में रहे हैं? और इतने सालों तक वह और उनकी मां सांसद रहे?’’

राजस्थान: Sonia Gandhi समेत BJP के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए हुए निर्वाचित

उल्लेखनीय है राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य में तीन सीटों के लिये चुनाव होना था और तीन उम्मीदवारों ने ही पर्चा भरा था । चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी। किसी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को होना था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान, बोले- ‘रायबरेली की सीट गांधी परिवार के पास ही रहेगी’

गौरतलब हो कि सोनिया गांधी 2004 से लगातार रायबरेली से सांसद हैं। अब वे राज्यसभा में नजर आएंगी। रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी ने एक भावुक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने करीब-करीब संकेत दे दिया है कि रायबरेली से कोई गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा।

पिछले 5 सालों में कितनी बढ़ी सोनिया गांधी की संपत्ति?, इटली में सोनिया गांधी के पास कितनी संपत्ति?

सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की कमान संभाल चुकी सांसद सोनिया गांधी के संपत्ति की जानकारी सामने आई है। सोनिया गांधी के पास कुल 12.53 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा सोनिया गांधी के पास मौजूदा समय में जेवरात में 88 किलो चांदी व 1.267 किलो सोना है। उनके पास 3 बीघा कृषि जमीन… Continue reading पिछले 5 सालों में कितनी बढ़ी सोनिया गांधी की संपत्ति?, इटली में सोनिया गांधी के पास कितनी संपत्ति?

सोनिया गांधी ने क्यों चुना राज्यसभा का रास्ता?, जानें 10 जनपथ से क्या है कनेक्शन

1998 में राजनीति में आई सोनिया गांधी अब तक लोकसभा का चुनाव ही लड़ती रही हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने उच्च सदन का रुख किया है। सोनिया गांधी ने 25 साल बाद अब राज्यसभा के जरिए संसदीय राजनीति करेंगी। बता दें कि सोनिया ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भी कर दिया है। विधायकों… Continue reading सोनिया गांधी ने क्यों चुना राज्यसभा का रास्ता?, जानें 10 जनपथ से क्या है कनेक्शन