बिहार: कांग्रेस में हुआ जन अधिकार पार्टी का विलय, पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया एलान

पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने कांग्रेस के साथ दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पप्पू यादव मंगलवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे।

बिहार में I.N.D.I.A. गठबंधन को लगा एक और झटका, RJD विधायक भरत बिंद ने थामा NDA का हाथ

वहीं कांग्रेस के भी दो विधायकों ने राजग का हाथ थाम लिया है ऐसे में विपक्षी गठबंधन (‘इंडिया’) के अब तक 7 विधायकों ने गठबंधन छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के खेमे में जा चुके हैं।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए तेजस्वी यादव

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह यात्रा शुरू की और इस यात्रा के शाम को कैमूर जिले के मोहनिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

उच्चतम न्यायालय ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि की शिकायत खारिज की

उच्चतम न्यायालय ने उस कथित टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं।’’

न्यायमूर्ति ए एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने इस बात पर गौर करने के बाद यादव को राहत दी कि उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है।

पीठ ने कहा, ‘‘हमने शिकायत खारिज कर दी है।’’

न्यायालय ने 29 जनवरी को यादव को उनकी यह कथित टिप्पणी वापस लेते हुए ‘‘एक उपयुक्त बयान’’ दाखिल करने का निर्देश दिया था।

तेजस्वी ने अपनी कथित टिप्पणी ‘‘केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं’’ को वापस लेते हुए शीर्ष न्यायालय में 19 जनवरी को एक हलफनामा दाखिल किया था।

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने राजद नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए आपराधिक मानहानि शिकायत में कार्यवाही पर रोक लगा दी थी और इसे अहमदाबाद की अदालत में दायर करने वाले गुजरात के निवासी को नोटिस जारी किया था।

गुजरात की अदालत ने अगस्त में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत यादव के खिलाफ प्रारंभिक जांच की थी और एक स्थानीय व्यवसायी एवं कार्यकर्ता हरेश मेहता द्वारा दायर शिकायत पर उन्हें समन जारी करने के लिए पर्याप्त आधार पाया था।

शिकायत के अनुसार, तेजस्वी ने मार्च 2023 में पटना में मीडिया से कहा था, ‘‘वर्तमान स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं और उनकी धोखाधड़ी माफ कर दी जाएगी।’’

मेहता ने दावा किया था कि तेजस्वी की टिप्पणियों ने सभी गुजरातियों को बदनाम किया है।

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा। कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव… Continue reading नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना

बिहार: JDU और BJP के नेताओं की आज अहम बैठक, नई सरकार के गठन को लेकर हो सकती है चर्चा

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्य में नकारात्मक, आशाहीन और अहंकारी राजनीति का अंत करने वाली सकारात्मक विकासोन्मुखी नौकरियों वाली जन-समर्पित “महागठबंधन” सरकार…जिसके हर यशस्वी कार्य पर तेजस्वी यादव जी की शत प्रतिशत छाप लगी हो…बिहार की कायापलट करने वाली ऐसी तेजस्वी सरकार को गिराने का हम सोच भी नहीं सकते।’’

बिहार: CM नीतीश ने सत्ता की बागडोर तेजस्वी को सौंपने का दिया संकेत

भाजपा नेताओं के साथ “व्यक्तिगत संबंध” संबंधी हालिया टिप्पणी के मद्देनजर उनके एक बार फिर से पलटी मारने को लेकर जब अटकलें लगने लगीं, तो कुमार ने इसका जोरदार खंडन किया।

तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने उनके (यादव) कंधे पर हाथ रखा और कहा, “अब यह बच्चा मेरे लिए सब कुछ है।” यह इशारा राज्य के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

Tejashwi Yadav Baby: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव बने पिता, नवरात्रि में घर में हुआ लक्ष्मी का आगमन

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। बताए 27 मार्च की सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद लालू परिवार में खुशियों का माहौल है। वहीं बता दें तेजस्वी यादव ने इसे ईश्वर का उपहार बताया और ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए अपने पिता बनने की जानकारी दी।