हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 2744 नए मामले आए है। जिससे संक्रमितों की संख्या 215616 हो गई। वहीं प्रदेश में हिसार राज्य का तीसरा ऐसा जिला बन गया है, जहां मौतें 200 से अधिक हो गई हैं। 100 मौतें 201 दिन में हुई थीं, लेकिन अगली 100 मात्र 35 दिन में हुईं।
यह दर गुड़गांव-फरीदाबाद से तेज है। शनिवार को सबसे ज्यादा 939 नए केस गुड़गांव में आए। राज्य में 30 नई मौतें हुईं। अब तक 2180 की जान जा चुकी है। 2466 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब तक 192533 ठीक हो चुके हैं। 20903 एक्टिव मरीज हैं।
प्रदेश में रिकवरी रेट 89.54% है। मृत्यु दर 1.01% है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 35037 टेस्ट हुए। टेस्ट का आंकड़ा 13 करोड़ पार कर भारत तीसरे नंबर पर आ गया है।