क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं कृति सेनन? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, लोग हुए हैरान

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना ने राजनीति में एंट्री कर ली है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके से लोकसभा का टिकट मिला है। इसके बाद से हर तरफ हलचल मची हुई है। वहीं एक्टर गोविंदा ने भी राजनीति में वापसी की घोषणा कर दी है। अब खबर… Continue reading क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं कृति सेनन? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, लोग हुए हैरान

सत्यजीत रे को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’

30 मार्च का दिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी मील के पत्थर से कम नहीं है, जब आस्कर में एक भारतीय फिल्मकार का नाम एक प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए पुकारा गया।

वह 30 मार्च 1992 का दिन था, जब भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश के सिनेमा के इतिहास में सत्यजीत रे का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उन्हें 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता आदि का नाम लिया जा सकता है।

इस बात में दो राय नहीं कि ऑस्कर एक ऐसा अवार्ड है, जिसे जीतना फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के लिए किसी ख्वाब से कम नहीं। अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा सिनेमा की विविध विधाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले ऑस्कर अवार्ड की स्थापना 1929 में की गई थी। 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे ऑस्कर की विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में नामित किया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1919 : महात्मा गांधी ने ‘रॉलेक्ट एक्ट’ का विरोध करने की घोषणा की।

1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया। आजादी के पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था।

1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।

1992 : फिल्मकार सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी’ से नवाज़ा गया।

1997 : कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

2003 : लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया।

2010 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकवादी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।

Elon Musk ने दिया X यूजर्स को तोहफा, अब फ्री में मिलेगा Blue Tick

अगर आपका एक्स (ट्विटर) अकाउंट है और ब्लू टिक नहीं है, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल एलन मस्क ने एक्स यूजर्स के लिए फ्री में ब्लू टिक देने का ऐलान किया है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। एलन मस्क का कहना है कि जिन यूजर्स के 2500… Continue reading Elon Musk ने दिया X यूजर्स को तोहफा, अब फ्री में मिलेगा Blue Tick

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की राजनीति में वापसी, शिवसेना (शिंदे गुट) में हुए शामिल

गोविंदा 2004 में बड़े नेता के रूप में उभरे थे जब उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर बतौर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था।

सारा अली खान की एक्टिंग से इंप्रेस हुए महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी

चाहे वह फिल्में हों, फैशन हो या एक्टिंग सारा अली खान हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन से नेटिज़न्स का दिल जीत लिया। यह फिल्म 21 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई है। बता दें कि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने… Continue reading सारा अली खान की एक्टिंग से इंप्रेस हुए महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी

हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता मुनव्वर फारुकी समेत 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार

दक्षिण मुंबई में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का पीते हुए पाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस – 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने बोरा बाजार इलाके में स्थित एक हुक्का बार में… Continue reading हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता मुनव्वर फारुकी समेत 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार

कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट, BJP नेताओं ने पोस्ट पर जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। रनौत को चुनावी मैदान में उतारने पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है लेकिन कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना को लेकर ऐसा पोस्ट डाल दिया, जिससे बवाल खड़ा हो गया।

Zomato के CEO Deepinder Goyal ने मैक्सिको की ग्रेसिया मुनोज से शादी की

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर भोजन पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने मैक्सिको की मॉडल से उद्यमी बनीं ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हाल ही में अपने मंच पर ‘सिर्फ शाकाहारी’ सेवा शुरू करने वाले गोयल की यह दूसरी शादी है।

गोयल (41) की पहले कंचन जोशी से शादी हुई थी। दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में गोयल और जोशी एक ही विभाग में पढ़ते थे।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ग्रेसिया भारत में लक्जरी उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में अपना स्टार्टअप चला रही हैं। वह पहले मॉडलिंग करती थीं। गोयल से उनकी शादी कुछ महीने पहले हुई है।”

ग्रेसिया के इंस्टाग्राम में उनके परिचय में लिखा है, “मैक्सिको में जन्मीं और अब भारत में अपने घर में।”

ग्रेसिया मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक, 2022 की विजेता रही थीं।

गोयल को इसी सप्ताह सिर्फ शाकाहारी लोगों को ध्यान में रखते हुए नई भोजन सेवा शुरू करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को 2 साल की बेटी मालती के साथ अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, 2 साल की बेटी मालती और अपनी मां मधु चोपड़ा एवं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राम मंदिर पहुंची।… Continue reading अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

मनोज बाजपेयी का खौफनाक अंदाज आया सामने, रिलीज हुआ ‘भैया जी’ का टीजर

मुंह में बीड़ी, आंखों में अंगार। फावड़ा से नरसंहार करने आए ‘भैया जी’। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की। आने वाली फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी का लुक और रोल दोनों ही आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा। फिल्म भईया जी का… Continue reading मनोज बाजपेयी का खौफनाक अंदाज आया सामने, रिलीज हुआ ‘भैया जी’ का टीजर