लोकसभा चुनाव के लिए BJP की नई लिस्ट जारी, पंजाब के 3 उम्मीदवारों का एलान

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से भी नई लिस्ट जारी की गई जिसमे चार उम्मीदवारों का एलान किया गया। लिस्ट में पंजाब के तीन प्रत्य़ाशियों के नाम शामिल है। बीजेपी ने बठिंडा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुई परमपाल कौर को उम्मीदवार बनाया है। श्री खडूर साहिब से मनजीत मन्ना और होशियारपुर से अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिया है।

पंजाब AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 4 उम्मीदवारों का किया एलान

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 10 लोकसभा सीटों को लेकर तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, लुधियाना से अशोक पप्पी पराशर, जालंधर से पवन टीनू और गुरादसपुर से अमनशेर सिंह शैरी कलसी को टिकट दिया गया है।

CM भगवंत सिंह मान का गुजरात दौरा, भरूच में AAP प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। बीते दिन सीएम भगवंत सिंह मान गुजरात पहुंचे थे और एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम भगवंत सिंह मान का सम्मान किया था।

तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले पंजाब CM भगवंत सिंह मान

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

पंजाब पुलिस ने अवैध पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए 10 सीमावर्ती जिलों के 220 प्रवेश बिंदुओं को किया सील

आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने क विशेष अभियान ‘ओपीएस सील-VI’ चलाया। जिसका उद्देश्य पंजाब के सीमावर्ती राज्य में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले सभी वाहनों की जांच करना है। इसका कारण यह है कि नशीली दवाओं और शराब तस्करों की आवाजाही पर निगरानी रखी… Continue reading पंजाब पुलिस ने अवैध पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए 10 सीमावर्ती जिलों के 220 प्रवेश बिंदुओं को किया सील

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट की जारी, दिल्ली के 3 और पंजाब के 6 प्रत्याशियों का किया एलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने दस नए प्रत्याशियों का एलान किया है जिसमे दिल्ली की तीन सीट और पंजाब की  6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।

अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। सीएम भगवंत सिंह मान को तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से आज मुलाकात का समय दिया गया है।

पंजाब के लोग अपने वोटों की ताकत से केंद्र की मोदी सरकार को पलट देंगे: करमजीत अनमोल

फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल ने कहा कि पंजाब की लड़ाई अब केंद्र में तानाशाही के साथ आर-पार की लड़ाई है और किसान आंदोलन की तरह, पंजाब पूरे भारत का नेतृत्व करेगा। अब हर मतदाता इस लड़ाई का सिपाही है और उसकी हाथ में वोट का हथियार है। जिसका उपयोग मोदी… Continue reading पंजाब के लोग अपने वोटों की ताकत से केंद्र की मोदी सरकार को पलट देंगे: करमजीत अनमोल

झाड़ू से राजनीतिक गंदगी को करेंगे साफ, बस आप सभी लोग झाड़ू का बटन दबाओ, फिर देखना कमाल: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने असम के सोनितपुर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ऋषि राज के पक्ष में रोड शो किया। उन्होंने असम के लोगों से बदलाव के लिए झाडू का बटन दबाने की अपील की। रोड शो के दौरान मान ने कहा कि हमें विश्वनाथ की धरती पर आने… Continue reading झाड़ू से राजनीतिक गंदगी को करेंगे साफ, बस आप सभी लोग झाड़ू का बटन दबाओ, फिर देखना कमाल: CM भगवंत सिंह मान

‘शिअद’ के पूर्व विधायक पवन टीनू ‘AAP’ में हुए शामिल, CM भगवंत सिंह मान ने किया पार्टी में स्वागत

टीनू ने पंजाब के जालंधर जिले के आदमपुर विधानसभा सीट से 2012 एवं 2017 में जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2022 का विधानसभा चुनाव वह कांग्रेस के सुखविंदर कोटली से हार गये थे ।