CM मनोहर लाल की चंडीगढ़ में आज Press कांफ्रेंस, नूंह हिंसा पर दे सकते हैं जानकारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पर बैठक करने वाले हैं जिसके बाद वह प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। बता दें कि नूंह में हुई हिंसा के बाद हरियाणा निवास में होने वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।

साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नूंह में हुई हिंसा के बाद प्रदेश में बने हालातों और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी जानकारी दे सकते हैं।

गौरतलब हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दिए गए एक बयान में कहा था कि ‘नूंह में हुई हिंसा एक सुनियोजित षड़यंत्र था।’