किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड जाने से इनकार कर रहे हैं। वे अब भी सिंधु बॉर्डर पर डटे हैं। बता दें कि शुक्रवार को बवाल के बाद पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी। किसान इस दौरान दिल्ली के किसी ओर इलाके में नहीं जा सकेंगे। साथ ही इस दौरान पुलिस किसानों के साथ ही रहेगी।
इस बीच हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को किसान की भलाई से लेना-देना नहीं है। कृषि कानून किसानों के हित में हैं। कांग्रेस अराजकता फैलाना चाहती है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में इकट्ठा होने की परमिशन दे दी है। पुलिस का कहना है कि किसान वहां इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर सकते हैं। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।