कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई है। सिंधु बॉर्डर पर आज पुलिस ने किसानों से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने और दिल्ली जाने पर अड़े रहे।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिंधु बॉर्डर पर कुछ किसानों से बात की है। पुलिस ने किसानों को वापस जाने की अपील की और कोरोना नियमों का पालन करने को कहा। हालांकि, किसान दिल्ली जाने पर अड़ गए हैं और पुलिस की बात नहीं मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम दिल्ली जाकर रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है और हम दिल्ली के रामलीला मैदान में ही जाकर रुकेंगे।
पुलिस की ओर से सिंधु बॉर्डर पर फिर से आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया है। किसान वापस जाने का नाम नहीं ले रहे हैं और दिल्ली आने पर अड़ गए हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन को देखते हुए सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। pic.twitter.com/EjZjeEjcHi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2020
रोहतक में बड़ी संख्या में जुटे किसान
Rohtak: Farmers gathered at Rohtak-Jhajjar border, for 'Delhi Chalo' protest march against Centre's farm laws#Haryana pic.twitter.com/47rtOcYmOv
— ANI (@ANI) November 27, 2020