हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला का दर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हे लगता है कि अयोध्या के भाग रामलला के आने के बाद ही जागने वाले थे। अयोध्या की चर्चा अब पूरे विश्व में हो रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संजय अवस्थी और चंद्रशेखर हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे। संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
हिमाचल में एक बार फिर से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। 6 विधायकों के निष्कासन के बाद अब तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को तीनों निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, के एल ठाकुए, होशियार सिंह दिल्ली से सीधे विधानसभा पहुंचे जहां पर उन्होंने विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के चलते मंगलवार को चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 470 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक, 473 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई और 398 ट्रांसफार्मर तथा 38 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।