झाड़ू से राजनीतिक गंदगी को करेंगे साफ, बस आप सभी लोग झाड़ू का बटन दबाओ, फिर देखना कमाल: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने असम के सोनितपुर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ऋषि राज के पक्ष में रोड शो किया। उन्होंने असम के लोगों से बदलाव के लिए झाडू का बटन दबाने की अपील की। रोड शो के दौरान मान ने कहा कि हमें विश्वनाथ की धरती पर आने… Continue reading झाड़ू से राजनीतिक गंदगी को करेंगे साफ, बस आप सभी लोग झाड़ू का बटन दबाओ, फिर देखना कमाल: CM भगवंत सिंह मान

असम: लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

हाल ही में कांग्रेस ने खालिक का टिकट काट दिया था। बारपेटा सीट से उनके स्थान पर कांग्रेस ने दीप बायान को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि परिसीमन के चलते बदले सामाजिक समीकरण के कारण कांग्रेस ने बारपेटा में उम्मीदवार बदला।

काजीरंगा National Park में सुबह-सुबह जंगल सफारी करने पहुंचे PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अरुणाचल प्रदेश और असम के दौरे पर है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आज सुबह-सुबह करीब 5 बजे काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचकर हाथी की सवारी की। वहीं, उन्होंने जीप सफारी भी की।

AAP ने असम में 3 लोकसभा सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

लोकसभा 2024 चुनाव के लिए केवल कुछ महीने शेष रहने पर, आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को असम में तीन सीटों की घोषणा की। इस बात पर जोर देते हुए कि पार्टी अब इंडिया ब्लॉक भागीदारों के साथ बात करके थक गई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप सांसद संदीप पाठक ने… Continue reading AAP ने असम में 3 लोकसभा सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडाणी ग्रुप

उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की। इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अडाणी ने कहा कि इस निवेश… Continue reading गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडाणी ग्रुप

असम में बस-ट्रक की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयला ले जारहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भूटान नरेश शुक्रवार से असम की तीन-दिवसीय यात्रा पर रहेंगे

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक शुक्रवार से असम की तीन-दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वांगचुक की यह यात्रा भूटान के किसी भी राजा की पहली असम यात्रा होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वांगचुक यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल ‘काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान’ भी जाएंगे।

‘भूटान इंडिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन’ के उपाध्यक्ष दाशो त्सेरिंग वांग्दा ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘इतिहास में अभी तक भूटान के किसी भी राजा द्वारा असम की आधिकारिक यात्रा नहीं की गई है। आधिकारिक जिम्मेदारियों और भौगोलिक वास्तविकताओं के कारण पहले नयी दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ बातचीत होती थी।’’

उन्होंने कहा, “भूटान नरेश अब असम की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे, दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत करेंगे और क्षेत्र में अभूतपूर्व शांति सुनिश्चित करने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए असम और भारत के साथ एकजुटता दर्शाएंगे।”

भारत और भूटान के बीच सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए वांग्दा ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में उग्रवाद की समस्या के कारण ‘थोड़े वक्त के लिए परेशानी’ आई थी और कई उग्रवादी संगठनों ने उनकी (भूटान की) सीमा के अंदर भी शिविर लगाए थे।