Delhi के तापमान में इजाफा, जानिए कब होगी बारिश?

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने कहा कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने शाम के समय में शहर में मुख्यतः बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।

PM मोदी दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ करेंगे डिनर

जी-20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता से पीएम मोदी काफी खुश है। वो अब दिल्ली पुलिस के उन कर्मचारियों के साथ डिनर करेंगे जिन्होंने शिखर सम्मेलन के दौरान ड्यूटी की थी।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, यातायात बाधित

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से तो राहत मिली लेकिन जलभराव और यातायात बाधित होने से उन्हें आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।.

शहर में बारिश से न्यूनतम तापमान घटकर 23.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।.

बारिश से राष्ट्रीय राजधानी में कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे सुबह यातायात प्रभावित हुआ। अक्षरधाम मंदिर मेट्रो स्टेशन के बाहर और विकास मार्ग समेत कई सड़कों पर यातायात बाधित रहा।

Canada के प्रधानमंत्री Justin Trudeau का विमान दो दिन तक फंसे रहने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे से रवाना

कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau दो दिन तक फंसे रहने के बाद मंगलवार को दिल्ली से अपने वतन के लिए रवाना हो गए।

Trudeau और उनका प्रतिनिधिमंडल रविवार को G-20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली से रवाना होने वाले थे लेकिन उनके विमान में आई तकनीकी समस्या के कारण वो दिल्ली में रुक गए।

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग ने शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार शाम या रात में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

G-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV में लगाए गए फेस रेकोग्नीशन सॉफ्टवेयर

जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक में शामिल होने वाले दुनिया भर के नेताओं और दूसरे वीवीआईपी शख्सियत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली की सड़कों पर दौडेंगी 400 नई इलेक्ट्रिक बसें

देश की राजधानी दिल्ली को 400 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इन बसों को हरी झंडी दिखा दी है।

दिल्ली: सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।