हरियाणा के CM सैनी ने विभागों का आवंटन किया, गृह विभाग अपने पास रखा

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। सीएम सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है।

CM नायब सैनी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जहां अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आवंटित किए जाने वाले सरकारी विभागों पर बीजेपी अध्यक्ष के साथ चर्चा की, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नए नाम पर भी उनकी सहमति ली गई।

केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पारदर्शिता से कर रहीं है काम: सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारें पारदर्शी तरीके से काम कर रही हैं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने समाज के गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के… Continue reading केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पारदर्शिता से कर रहीं है काम: सैनी

किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली हुई है भाजपा सरकार: डॉ सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जिले की मंडियों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा नीलधारी में मत्था टेका और अरदास की। मंडी में पहुंचने पर व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर डॉ. सुशील गुप्ता का स्वागत किया और… Continue reading किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली हुई है भाजपा सरकार: डॉ सुशील गुप्ता

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है।

हरियाणा CM मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने दावा किया कि मनोहर लाल ही सीएम पद पर बने रहेंगे

Haryana CM ने नूंह के लिए 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नूंह जिले के लिए लगभग 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। सीएम ने कहा कि “आधुनिक शिक्षा अपनाने वाले” सभी गुरुकुल और मदरसों को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने पर वित्तीय सहायता मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने किसानों के विरोध के बीच बजट में फसल ऋण पर ब्याज माफी की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कुछ फसल ऋणों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की घोषणा की।

बजट प्रस्तावों की घोषणा ऐसे समय में की गई जब किसानों ने पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं और 14 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जा रहा है।

सरकार ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक मुआवजे को दोगुना कर एक करोड़ रुपये करने का भी फैसला किया है।

खट्टर राज्य के वित्त मंत्री भी हैं।

उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘ मैं 2024-25 के लिए 1,89,876.61 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित करता हूं जो 2023-24 के 1,70,490.84 करोड़ रुपये (संशोधित अनुमान) से 11.37 प्रतिशत अधिक है।’’

उन्होंने एक बड़ी घोषणा में कहा कि किसानों द्वारा प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) से लिए गए फसल ऋण पर ब्याज और जुर्माना माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं फसल ऋण पर ब्याज तथा जुर्माना माफ करने की घोषणा करता हूं। यदि फसल ऋण 30 सितंबर 2023 तक लिया गया हो और मूल राशि का भुगतान 31 मई 2024 तक कर दिया गया तो साथ ही किसान एमएफएमबी (मेरी फसल मेरा ब्योरा) के साथ पंजीकृत हो। ’’

उन्होंने कहा कि ऐसे ऋण एमएफएमबी मंच पर पंजीकृत किसानों द्वारा लिया जाना चाहिए। उसके बाद किसान खरीफ सीजन में पीएसीएस से फसल ऋण के लिए पात्र होंगे।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने उनसे पूछा, ‘‘ आप किसानों की बात करते हैं, फिर आप किसानों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) क्यों लगाते हैं। किसान हरियाणा की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जितने किसान आपके प्यारे हैं, उतने ही हमे भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं किसान का बेटा हूं, मैं किसानों का दर्द समझता हूं। जब मैंने किसानों के हित में एक योजना की घोषणा की है, तो या तो आप इसे पचा नहीं पा रहे हैं या पसंद नहीं कर रहे हैं।’’

इस बीच, हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को किसान आंदोलन का हिस्सा रहे कुछ किसान नेताओं के खिलाफ एनएसए के प्रावधानों को लागू करने के अपने फैसले को वापस लेने की शुक्रवार को जानकारी दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट शुक्रवार को पेश किया। यह पिछले वित्त वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है।

भारत रत्न के एलान को लेकर हरियाणा CM मनोहर लाल ने दी प्रतिक्रिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है। भारत रत्न की घोषणा के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।