हरियाणा : कंपनी में निवेश के नाम पर 62.54 लाख रुपये की ठगी

हरियाणा के जींद जिले में कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर 62.54 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शिकायतकर्ता खरैंटी गांव निवासी दीपक के मुताबिक फरवरी 2021 में उनकी मुलाकात गोहाना रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर हर्बल उत्पाद बनाने वाली कपंनी के मालिक एवं राजपुरा भैण गांव निवासी अशोक व चरखी-दादरी जिले के ढांडी छिल्लर गांव निवासी दिनेश से हुई।

दीपक के मुताबिक दोनों ने कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफा देने का प्रलोभन दिया और वह उनके झांसे में आ गए। शिकायत के मुताबिक पीड़ित ने अलग-अलग मौकों पर कुल 62.54 लाख रुपये का निवेश कथित कंपनी में किया लेकिन दो साल बीतने पर भी कोई राशि नहीं मिलने पर वह अर्बन एस्टेट स्थित कंपनी के कार्यालय गया, जहां आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की और नतीजे भुगतने की धमकी दी।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर अशोक और दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट के नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राज्यों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सिंह सैनी ने की।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और हजारों समर्थकों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव किया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों पर पुलिस ने वाटर कैनन समेत बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया।… Continue reading आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

हरियाणा के CM सैनी ने विभागों का आवंटन किया, गृह विभाग अपने पास रखा

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। सीएम सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी अनिल विज से मिले, पैर छूकर आशीर्वाद लिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री सैनी विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।

सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’ सैनी ने पृष्ठभूमि में बज रहे गीत ‘‘अपने तो अपने होते हैं’’ के साथ मुलाकात का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी साझा किया है।

वीडियो क्लिप में विज सैनी का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं जो उन्हें एक शॉल भेंट करते हैं।

CM नायब सैनी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जहां अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आवंटित किए जाने वाले सरकारी विभागों पर बीजेपी अध्यक्ष के साथ चर्चा की, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नए नाम पर भी उनकी सहमति ली गई।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सरसों की खरीद को लेकर सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रदेश की अनाज मंडियों में सरसों की खरीद पर अव्यवस्थाओं को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में फसल खरीद प्रक्रिया शुरू होने में महज 10 दिन बाकी हैं। लेकिन प्रदेश के ज्यादातर खरीद कंद्रों पर खरीद की तैयारी को लेकर… Continue reading आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सरसों की खरीद को लेकर सरकार को घेरा

Dharuhera Boiler Blast सीएम सैनी ने पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का जताया भरोसा

16 मार्च को रेवाड़ी के धारूहेड़ा इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लगभग 40 कर्मचारी झुलस गए थे. वहीं, बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फैक्ट्री बॉयलर विस्फोट में घायल लोगों से मिलने पहुंचे. जहां सीएम सैनी ने घायलों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. पांच लोगों की हुई… Continue reading Dharuhera Boiler Blast सीएम सैनी ने पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का जताया भरोसा

कुरुक्षेत्र लोकसभा के चुनावी रण में चक्रधारी श्रीकृष्ण हमारे साथ: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कलायत विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। उनके साथ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के पुत्र विकास सहारण, सुखबीर सिंह, लीलाराम, राम मोहन, जस्सी… Continue reading कुरुक्षेत्र लोकसभा के चुनावी रण में चक्रधारी श्रीकृष्ण हमारे साथ: डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा: रामपाल माजरा की INLD में हुई घर वापसी, बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि रामपाल माजरा के आने से पार्टी और मजबूत होगी, उन्होंने आगे कहा कि इनेलो की स्थापना के वक्त से हमारे साथ रामपाल माजरा जुड़े रहे। पिछले कुछ हालातों की वजह से वे पार्टी छोड़कर गए थे।