पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने किया टवीट, BJP प्रत्याशी कंगना रनौत के समर्थन में बोले अनिल विज

अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया मंच (एक्स) पूर्व में ट्विटर पर लिखा कि ‘सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा की मंडी से प्रत्याशी कंगना रनौत पर भद्दी टिपनी करना कोई नई बात नही है क्योंकि यह तो कांग्रेस की संस्कृति ही है

खत्म होगा UP-हरियाणा का जमीन विवाद, यमुना नदी में बनेंगे बाउंड्री पिलर

अधिकारियों के अनुसार, पिलर लगाने से दोनों राज्यों की सीमा पर बसे गांव के लोगों में जमीन को लेकर आपसी झगड़े नहीं होंगे। वहीं काफी हिस्सा खनन का भी आता है, उसे लेकर होने वाले विवादों पर भी लगाम लगेगी। तीसरा, यमुना नदी हर साल अपना मार्ग बदलती रहती है, पिलर लगाने के बाद दोनों राज्यों के बीच सीमांकन के मसले का स्थाई हल हो जाएगा।

राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री के भाई की कार को मारी टक्कर, तीन बार पलटी कार

रोहताश पंवार हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) में कार्यरत हैं और वह अपनी क्रेटा कार से घर लौट रहे थे तभी समालखा स्थित पाइट कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी हालांकि हुई इस टक्कर के बाद गाड़ी के एयर बैग्स खुलने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई।

चुनाव प्रचार से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को रातों रात किया गया गिरफ्तार: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा के हर जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कैथल में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व “इंडिया” गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया और… Continue reading चुनाव प्रचार से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को रातों रात किया गया गिरफ्तार: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में अभय चौटाला आज करेंगे PC, प्रत्याशियों के नाम का हो सकता हैं एलान

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस वार्ता का आयोजन चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में होगी।

Haryana: रोहतक में अनुराग ढांडा की अगुवाई में AAP करेगी विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ तो आप कार्यकर्ता दिल्ली में पीएम आवास का घेराव करेंगे तो वहीं हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के हरियाणा में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा, पंजाब में उत्साह के साथ मनाई गई होली

हरियाणा, पंजाब और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार को होली बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर रंग बिरंगे पानी से भरे गुब्बारे फेंके तथा दोस्तों और संबंधियों के घर गये और मिठाइयां बांटीं।

लोगों ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग और गुलाल लगाया ।

जहां कुछ लोग मौज-मस्ती करते हुए सड़कों पर मोटरसाइकिलों पर घूम रहे थे, वहीं, अन्य संगीत पर नाच रहे थे। इस बीच, अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा मंदिर में सोमवार को भारी भीड़ देखी गई।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

भाजपा की नवीनतम सूची में हरियाणा से चार उम्मीदवारों के नाम, सभी 10 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद जिंदल और हरियाणा से निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए। जिंदल ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

हरियाणा के मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला भाजपा में शामिल

हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चौटाला हरियाणा के सिरसा में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना है कि भाजपा उन्हें हिसार लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने चौटाला का पार्टी में स्वागत किया।

तावड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से कहा, ‘‘जैसे नवीन जिंदल यहां (दिल्ली में) (भाजपा) में शामिल हो गए हैं, इसी तरह हरियाणा सरकार में मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला जी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन दो नये सदस्यों का भाजपा में स्वागत करते हैं।’’

हरियाणा के मुक्केबाजों ने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 19 पदक पक्के किये

हरियाणा के 19 मुक्केबाजों ने दबदबे भरा प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां तीसरी सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये।

हरियाणा की लड़कियों ने 10 जबकि लड़कों ने नौ वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनायी जिससे उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया।

लड़कियों के वर्ग में भूमि (35 किग्रा) और निश्चल शर्मा (37 किग्रा) ने विपरीत अंदाज में जीत के साथ हरियाणा के लिए अच्छे दिन की शुरुआत की।

भूमि ने दिल्ली की अपेक्षा को रेफरी द्वारा तीसरे दौर में मुकाबला रोकने के मात दी जबकि निश्चल ने तमिलनाडु की एस सारा को 3-2 से हराया।

दीक्षा (40 किग्रा), दीया (61 किग्रा), सुखरीत (64 किग्रा) और मंशी मलिक (67+ किग्रा) ने सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से जीत हासिल की।

राखी (43 किग्रा) और नव्या (55 किग्रा) ने आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से मुकाबले जीते।

खुशिका (49 किग्रा) और नैतिक (52 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हरियाणा की अन्य मुक्केबाज रहीं।

बालक वर्ग में अपनी जीत की लय जारी रखते हुए उदय सिंह (37 किग्रा) ने मिजोरम के जेरी वर्टे पर 5-0 से आसान जीत हासिल की।

नितिन (40 किग्रा), रवि सिहाग (49 किग्रा), नमन (58 किग्रा), सिद्धांत (61 किग्रा) और कार्तिक डागर (70 किग्रा) ने 5-0 के फैसले के साथ अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते।

हरियाणा के संचित जयानी (46 किग्रा), लक्ष्य (52 किग्रा) और अनमोल दहिया (64 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंच गये।

उत्तराखंड के छह मुक्केबाजों ने लड़कों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और दिल्ली की आठ लड़कियों ने भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर पदक पक्के किए।

फाइनल सोमवार को खेला जायेगा।