आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल

पंजाब के पटियाला से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। धर्मवीर के पटियाला सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों का समय बदला

पंजाब के सरकारी/निजी और संबद्ध स्कूलों में सोमवार से नया शैक्षणिक वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है। इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी, हाई मिडिल और प्राइमरी स्कूलों का समय भी बदला जाएगा। सभी स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समय परिवर्तन आदेश 30 सितम्बर 2024… Continue reading पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों का समय बदला

पटियाला: जहरीले केक पर आया नया अपडेट, पुलिस ने कोर्ट में पेश किए 3 आरोपी

पटियाला में जहरीले केक मामले में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

फिरोजपुर सेंट्रल जेल से तलाशी अभियान के दौरान मिले 6 मोबाइल

फिरोजपुर की सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। जेल में तलाशी अभियान के दौरान 6 मोबाइल फोन समेत कई प्रतिबंधित सामान भी बरामद हुआ है।

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, धर्मवीर गांधी कांग्रेस में होंगे शामिल- सूत्र

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टियां बदलने का सिलसिला जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है। धर्मबीर गांधी पटियाला से सांसद रहे चुके है।

इस महीने में पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश, पारा सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक

पंजाब के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन मार्च के दौरान राज्य में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 15.4 मिमी बारिश के साथ लुधियाना राज्य का सबसे अधिक बारिश वाला जिला रहा, इसके बाद… Continue reading इस महीने में पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश, पारा सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक

BJP ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना से बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पंजाब की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब की 6 सीटों पर BJP ने उम्मीदवारों का किया एलान, हंसराज हंस को फरीदकोट से मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है। BJP ने दिल्ली से सांसद हंसराज हंस को पंजाब के फरीदकोट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की आठवीं सूची

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की है। बता दें बीजेपी ने कैंडिडेट लिस्ट में तीन राज्यों के 11 उम्मीदवारों को जगह दी है। बता दें इस लिस्ट में बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल की सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। आपको बताए पंजाब के फरीदकोट से हंसराज हंस, पटियाला से परिणीत कौर और लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट दिया है। वहीं पार्टी ने दिनेश सिंह गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर को भी टिकट दिया है।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों सहित 4 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग के दौरान प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 6 पिस्तौलें बरामद की गईं। इन गिरफ्तारियों से 2 सुपारी हत्याएं रोकी गईं। पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।