Ludhiana: स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं का किया निरीक्षण

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने लुधियाना के सिविल अस्पताल का दौरा कर यहां पर दी जारी सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेहतमंद पंजाब मुहिम के तहत अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाए जाने संबंधी चल रहे कार्यों का जिक्र किया।

पंजाब: 5 नगर निगमों में चुनाव के लिए निकाय विभाग ने नोटिफिकेशन किया जारी

पंजाब के पांच निगमों के चुनाव 15 नवंबर तक होंगे। इसके लिए स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भेज दिया है। आपको बता दें कि, जिन निगमों में चुनाव होना है उनमे अमृतसर, जालंधर, पटियाला, फगवाड़ा और लुधियाना शामिल है।

पंजाब में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर पकड़ा गया, 4.94 करोड़ रुपये नकद बरामद

पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके से एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से 4.94 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर SYL को लेकर विपक्ष पर उठाए सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं को कड़ा जवाब दिया है। सीएम मान ने एसवाईएल (SYL) का जिक्र करते हुए कहा कि, देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में एसवाईएल का सर्वे कराने की इजाजत देने पर प्रकाश सिंह बादल की तारीफ की।

NIA अदालत ने आतंकवादी लखबीर सिंह की पंजाब के मोगा स्थित जमीन को जब्त करने का आदेश दिया

पंजाब में मोहाली की एक NIA अदालत ने घोषित आतंकवादी व पाकिस्तान में रहने वाले ‘खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट’ के स्वयंभू सरगना लखबीर सिंह उर्फ रोडे की राज्य के मोगा जिले में स्थित ज़मीन को जब्त करने का निर्देश दिया है।

खेल समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन, CM भगवंत सिंह मान कार्यक्रम में होंगे शामिल

चंडीगढ़ में आज खेल विभाग की ओर से खेल समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन में आयोजित होने वाले समारोह में सीएम भगवंत सिंह मान के अलावा सभी कोच और डीएसओ मौजूद रहेंगे।

जालंधर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जालंधर के एक घर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सबसे पहले फ्रिज का कंप्रेसर फटा, जिसके बाद वहां पर रखे एलपीजी सिलेंडर में भी आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

CM भगवंत सिंह मान की चुनौती को सुखबीर सिंह बादल ने किया स्वीकार, कहा…

सीएम भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब के मुद्दों पर बहस के लिए दी गई खुली चुनौती को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने स्वीकार किया है।

Amritsar में BSF की बड़ी कार्रवाई, 6.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर में बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 320 ग्राम हेरोइन जब्त की है। बीएसएफ को ये कामयाबी गॉव हरदो रतन में मिली जब विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया।

अमृतसर की दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हादसा, 4 लोगों की मौत, कई झुलसे

पंजाब के अमृतसर में दवा की फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा मजीठा रोड पर स्थित दवा फैक्ट्रूी में हुआ जहां रखे तेल के ड्रम की वजह से आग ने भयानक रूप लिया।