राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

**EDS: GRAB VIA PTI VIDEOS** Wayanad: Congress candidate Rahul Gandhi files his nomination papers for the upcoming Lok Sabha elections, in Wayanad district, Wednesday, April 3, 2024. (PTI Photo)(PTI04_03_2024_000082B)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे राहुल ने वायनाड जिलाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वायनाड जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी भी हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राहुल ने संविधान को बनाए रखने की शपथ पढ़ी जिसके बाद कागजात जमा करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

राहुल सुबह हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचे और फिर उन्होंने कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो किया। इसके बाद वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय गए।

उन्होंने जिलाधिकारी के कार्यालय जाने से पहले रोडशो के अंत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं।

वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल ने कहा कि वह इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2019 में इसी सीट से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल कर विजयी रहे थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पी पी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे।

केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

BJP की दिल्ली इकाई ने ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को ‘फ्लॉप शो’ बताया

सचदेवा ने कहा, ‘‘देश को लूटने वाली कांग्रेस के परिवार, भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लालू यादव, मुलायम सिंह यादव और शिबू सोरेन के परिवार रैली में शामिल थे। 

BJP ने “मैच-फिक्सिंग” वाले बयान के लिए राहुल गांधी पर किया पलटवार

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर लोकसभा चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर भाजपा अपने प्रयासों में सफल हो गई, तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा और लोगों के अधिकार छीन लिये जाएंगे।

‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज रामलीला मैदान में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की रैली में शामिल होंगी और अपने पति का संदेश पढ़ेंगी। अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक… Continue reading ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी

कांग्रेस CEC की आज हो सकती है बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हो सकती है चर्चा

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस CEC की आज अहम बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक शाम 6 बजे होने वाली इस बैठक में पंजाब-हरियाणा के उम्मीदवारों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि, अब तक कांग्रेस पार्टी ने 200 से… Continue reading कांग्रेस CEC की आज हो सकती है बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हो सकती है चर्चा

रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, “आप” को मिली अनुमति

आम चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा करने वाली है। 31 मार्च को होने वाली इस महारैली की अनुमति आम आदमी पार्टी को मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने इस महारैली को लेकर एनओसी जारी कर दिया है। इसमें पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी… Continue reading रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, “आप” को मिली अनुमति

बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अधिकत्तर सीटों पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन महाराष्ट्र और बिहार में इंडिया ब्लॉक के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है। मोदी विरोध में बनी… Continue reading बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कांग्रेस के सुत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आने वाले दिनों में हरियाणा के अंदर दौरा कर सकती है. प्रियंका गांधी हरियाणा में कांग्रेस के 10 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद रैलियों को संबोधित करने हरियाणा आएंगी। प्रियंका गांधी की कोर… Continue reading प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हरियाणा का दौरा

पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और आप नेताओं ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और आप नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। ज्यादातर नेताओं ने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपने विचार साझा किए है और इसे भाजपा सरकार… Continue reading पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और आप नेताओं ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

बिहार: कांग्रेस में हुआ जन अधिकार पार्टी का विलय, पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया एलान

पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने कांग्रेस के साथ दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पप्पू यादव मंगलवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे।